फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को वेतन दिलाने के लिए संघ करेगा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक की बैठक जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि 103 शिक्षकों के नियुक्ति के मामले में तत्कालीन डीआईओएस उमेश शुक्ल के निलंबन का संघ विरोध करता है। सभी शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षा अधिनियम के अनुरूप की गई है। पूर्ववर्ती डीआईओएस जिले के विद्यालय जो शिक्षक विहीन थे उन्हें शिक्षक देकर शिक्षा को पटरी पर लाने का कार्य किया था। 103 शिक्षकों को वेतन रोका जाना अनैतिक है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ अपने साथियों को वेतन दिलाने के लिए संघर्ष करेगा। प्रांतीय मंत्री डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि संगठन का प्रांतीय सम्मेलन 21, 22 और 23 दिसंबर को बैपटिस्ट इंटर कालेज आगरा में होना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा होंगे। सम्मेलन में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा होगी। पूर्व मंडलीय मंत्री डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने वाले शिक्षकों के लिए पांच दिन का अवकाश स्वीकृत है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले से 100 शिक्षक आगरा जाएंगे। बैठक में अतुल सिंह, दिलीप सिंह, सै.हसन सईद, सुनील सिंह, हदय नारायण उपाध्याय, नागेश्वर सिंह, दयाशंकर यादव, पारसनाथ, दिनेश चक्रवर्ती, इंद्रपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे। संचालन तेरस यादव ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें