फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड स्थित श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर सद्भावना व मरुधर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव के लिए रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक परमेश्वर कुमार को सौंपा। कहा कि इन ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इंद्रमणि दूबे ने कहा कि श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन से 15 करोड़ वार्षिक आय होती है। इसके बावजूद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को टोटा है। डेढ़ साल पहले यहां आए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा था कि आप एक विधायक जीता दीजिए और दो ट्रेनों का ठहराव ले लीजिए। जनता ने समर्थन देकर वादा पूरा किया लेकिन आज तक रेल राज्यमंत्री का वादा पूरा नहीं हो सका। लोगों ने सद्भावना व मरुधर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। उधर स्टेशन पर पेयजल व बैठने की भी व्यवस्था ठीक नहीं है।
जिसके चलते यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इन्द्रमणि दुबे ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार मरुधर और सद्भावना ट्रेनों के ठहराव को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं करेगी आंदोलन चलता रहेगा। इस अवसर पर विवेक यादव, अंकित शुक्ला, नीरज तिवारी, शौकत अली, अच्छेलाल यादव, अनुपम तिवारी, प्रमोद सिंह, महेश उपाध्याय, बाबूराम यादव, सत्यम मिश्र, राजन पाठक, विपिन दूबे, विकास, नीलेश, सुनील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें