फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ही स्वास्थ्य की कुंजी है - विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर । सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं सेविकाओं के द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर गांवों में पहुंची। सफाई करने के साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। इसके बाद रैली पुन: महाविद्यालय में आकर संगोष्ठी में तब्दील हो गई ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की कुंजी है । हम जहां भी रहें स्वच्छ रहें। साथ ही स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करें । यह हम सब का नैतिक दायित्व है । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संतोष कुमार सिंह व संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम मोहन अस्थाना ने किया । इसके पूर्व छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. पवन सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. आलोक सिंह, डॉ. अशेष उपाध्याय, ऋतुपर्ण सिंह, बृजमोहन गुप्ता , शुभम गौतम, नीरज सिंह, अंकुर यादव, सुबास सरोज, सत्यम पांडेय, आदर्श शर्मा, निष्ठा उपाध्याय, शिवानी चतुर्वेदी, रक्षा तिवारी, शिल्पा शुक्ला मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें