फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही मामले में कई बार प्रर्थना पत्र आने पर विफरे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। चंदवक थाने पर जन समस्याएं सुनते समय शनिवार को जिलधिकारी उस समय विफर पड़े। जब थुन्हीं गांव के एक ही मामले में कई बार प्रार्थना पत्र पड़ने के बावजूद उसका निस्तारण नहीं हुआ मिला। उन्होंने लेखपाल को जमकर फटकार लगाते हुए थानाध्यक्ष को विस्तार से समझाते हुए कर्तब्य का बोध कराया। साथ ही तत्काल प्रकरण को निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस आयोजित हुई। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया।
डोभी-जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने चंदवक थाने में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल छ: प्रंार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर तीन प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। इसी बीच थुन्ही गांव निवासी चंद्रमा मौर्य ने प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत किया कि मै नौकरी करता हूं। जिससे मै घर नहीं रहता हूं। मेरी जमीन पर माया गोड़ ने मकान बनवा लिया है।इसकी जानकारी जब हमको हुई तो पक्की पैमाइश कराया।पैमाइश में निर्माण अवैध पाया गया । कब्जा हटाने का आदेश हुआ। परंतु अभी तक कब्जा नहीं हटवाया गया। इस मामले को लेकर मेरे द्वारा हर समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देता रहा। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने लेखपाल शिवमूरत मौर्य को जमकर फटकार लगाई। कहा कि तुम राजस्व विभाग में रहने लायक नहीं हो। इसके बाद थानाध्यक्ष को कर्तब्यों का ऐहसास कराते हुए कहा कि तुम यहां नौकरी कर रहे हो और तुम्हारी जमीन पर कोई मकान बना ले तो तुम क्या करोगें। साथ ही तत्काल कब्जा हटवाने को निर्द ेशित किया। इसके बाद डीएम ने थाना कार्यालय व मालखाना आदि का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय को डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम चंद्रेश कुमार सिंह,सीओ नृपद़े सिंह उपस्थित रहे । मछलीशहर- प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मछलीशहर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान आए 12 प्रार्थना पत्रों में से चार प्रार्थना पत्रों को निसतारण किया गया। वहीं थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने पवारा थाने में आयोजित समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी। जिसमें कुल आए 18 प्रार्थना पत्रों में से 8 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मडियाहूं- कोतवाल संजीव मिश्रा ने मडियाहूं कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान आए कुल 32 प्रार्थना पत्रों में से एक का निस्तारण किया गया। शाहगंज- प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश ने शाहगंज कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान आए कुल चार प्रार्थना पत्रों में से मौके पर तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें