फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबिधा में फंसा जंघई-मछलीशहर सड़क का चौडीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई सड़क के चौड़ीकरण का ठप हो गया है। इस सड़क के राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने की घोषणा हुई है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने काम बंद कर दिया है।
वाहनों के दबाब के कारण सडक गड्ढे में तबदील हो चुकी है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। विधान सभा चुनाव से पहले भदोही की जनसभा में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की घोषणा की थी। कहा था कि मछलीशहरदुर्गागंज, सुरियांवा, भदोही होते हुए वाराणसी तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इस पर दो हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक साल से ज्यादा समय बीत गया घोषणा पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर-जंघई मार्ग से जौनपुर से इलाहाबाद की तरफ जाने वाले वाहन जा रहे हैं। सड़क की चौड़ाई व क्षमता कम होने से रोजाना इस सड़क पर दुर्घटना हो रही है। मछलीशहर-जंघई सड़क महत्वपूर्ण होने के बाद भी इसकी चौड़ाई नहीं बढ़ाई गई। मछलीशहर विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का कहना है उनके प्रयास से सड़क का निर्माण आठ करोड 68 लाख में कराया गया था। उसके चौड़ीकरण कराने का प्रयास चल रहा था। इस बीच भाजपा की सरकार आ गई और प्रदेश सरकार का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। अवर अभियन्ता लोक निर्माण ओपी प्रसाद का कहना है कि मछलीशहर-जंघई मार्ग के चौड़ीकरण का कोई प्रस्ताव शासन ने नहीं मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें