फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों की सेवा ही ईश्वर की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रचना विशेष विद्यालय में गुरूवार को राष्ट्रीय बहुदिव्यांगता जन सशक्तिकरण संस्थान चेन्नई द्वारा आयोजित ‘सतत् पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम’ (सीआरई) के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। मुख्य अतिथि रजा डीएम शिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अलमदार नजर ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा ईश्वर स्तुति से कम नहीं है। आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज में इन बच्चों की सेवाकर एक मिसाल कायम करें। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम समन्वयक डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि व्यैक्तिक शैक्षणिक कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों को अनेक दैनिक जीवन कौशलों में लघु तथा दीर्घकालीन प्रयासों के बाद आत्मनिर्भरता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। विद्यालय की प्रवक्ता पूनम श्रीवास्तव, अम्बे देवी, नितेश कुमार सिंह, प्रवक्ता मो. आजम खां ने भी चर्चा किया। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक नसीम अख्तर ने आभार व्यक्त किया। संचालन मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें