सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के नीभापुर स्थित श्री गिरजा शंकर तिवारी इंटर कालेज में युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आठ सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में चटोरी के रंजीत कुमार गौड़ को पहला, टिकरा के विवेक मिश्र को दूसरा और शिव तिवारी को तीसरा स्थान मिला। वहीं, बालिका वर्ग में श्रेया तिवारी अव्वल रही। मुस्कान सरोज दूसरे और गौरी मौर्या तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए एसडीएम मछलीशहर जेएन सचान ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। बच्चों को हर स्तर से प्रोत्साहित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सीओ मछलीशहर विजय सिंह रहे। प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, वालीवाल, कबड्डी, कुश्ती, गोला, डिस्कस थ्रो आदि में दमखम दिखाया। इस मौके पर किरण तिवारी, वंदना मिश्रा, नेहा मौर्या ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। निर्णायक की भूमिका बच्चा सिंह रहे और संचालन जय किशुन यादव ने किया। बीईओ विजय कुमार तिवारी और प्रधानाचार्य सर्वेश द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान जय प्रकाश तिवारी, संजय सिंह व लल्लन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य लाल चन्द तिवारी, राम प्यारे, मनोज कुमार, रविंद्र नाथ, ज्ञानवेंद्र प्रताप, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।