फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आश्रितों की मदद के लिए शासन को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुसरना के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए गुरुवार को एसडीएम और तहसीलदार की संयुक्त रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई। जिलाधिकारी के स्तर से रिपोर्ट शासन को भेज दी गई। तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि हादसे में सभी मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है। जिसमें सूरज सोनकर पुत्र लल्लन सोनकर निवासी औरी केराकत, इंदू दूेवी पत्नी बेचू निवासी भुइधरपुर मढ़ी, सत्येंद्र पाल पुत्र राम प्रसाद निवासी हौलंगा थाना रेहाला पलामू झारखंड, मनभावती देवी पत्नी बिहारी ग्राम सारेपुर, बीरी बारी, आरती देवी पत्नी स्व. गुलाब निवासी सारेपुर बीरी बारी, एवं अनिता देवी पत्नी राज बहादुर निवासी सुरहुरपुर के रूप में हो चुकी है। मृतकों के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उनके आश्रितों के आय प्रमाण पत्र के साथ रिपोर्ट एसडीएम व जिलाधिकारी के माध्यम से शासन के पास भेजी जा रही है। ताकि मृतक परिजनों को मुख्य मंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें