मीरगंज। कोहरे व ठंड को देखते हुए रेलवे विभाग ने जंघई जंक्शन से होकर गुजरने वाली जनता एक्सप्रेस व एजे पैसेन्जर को दो माह के लिए निरस्त कर दिया है। जिससे यात्रियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। वाराणसी-प्रतापगढ रेलवे रुट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 54265 वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस को 13 दिसम्बर से 15 फरवरी तक निरस्त किया है। इसी तरह 54266 देहरादून वाराणसी जनता एक्सप्रेस को 14 दिसम्बर 16 फरवरी तक निरस्त किया है। जंघई रुट से होकर गुजरने वाली जौनपुर प्रयाग जाने वाली 54376 जौनपुर प्रयाग पैसेन्जर 13 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रयाग से बरेली के बीच निरस्त कर दी गयी है। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल ने बताया की ठंड व कोहरे को देखते हुऐ रेलवे ने इन ट्रेनों को निरस्त किया है।