फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूबेला का टीका लगने के बाद तीन छात्राओं की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। आजमगढ़ जिले की सीमा से सटे पैंदापुर स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को खसरा-रूबेला का टीका लगने के बाद तीन छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। तत्काल उन्हें राजकीय पुरुष चिकित्सालय भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि घबराहट की वजह से तबीयत बिगड़ी थी। इलाज के बाद हालत में सुधार हो गया। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पैंदापुर गांव स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण करने पहुंची। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। इसी बीच शर्मिला (12) पुत्री विजई निवासी पैंदापुर, आरती (16) पुत्री शिवपूजन निवासी राजापुर और अंशिका (13) पुत्री पारस निवासी शेखवलिया की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. जमालुद्दीन ने बताया कि टीकाकरण के दौरान घबराहट के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें