फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरापट्टी में राशन वितरण की व्यवस्था कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। करोपट्टी मोहल्ले में राशन वितरण की व्यवस्था करने को लेकर हरदीप़ुर वार्ड के सभासद अंजू मौर्या सहित मोहल्लेवासियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरापट्टी मोहल्ले में राशन वितरण की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही मांगों से संबंधित पत्रक उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा। सभासद अंजू मौर्या सहित मोहल्लेवासियों ने बताया कि हरदीपुर वार्ड के कोरापट्टी मोहल्ले में राशन की दुकान थी। इसे निरस्त कर उसे रामपुर के राशन की दुकान से संबद्घ कर दिया गया है। इससे मोहल्लेवासियों को राशन लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, उनको दूर भी पड़ता है। इतना ही नहीं, उक्त राशन की दुकान के कोटेदार की ओर से मानक के अनुसार राशन का वितरण भी नहीं किया जाता है। साथ ही राशन देने के लिए कई बार दौड़ाया भी जाता है। उन्होंने शीघ्र कोरापट्टी मोहल्ले में राशन वितरण की व्यवस्था करने की मांग की। इससे मोहल्लेवासियों को आसानी से राशन मिल सके। पत्रक देने वालों में सोनी, अनिता, मंजू, बीना, रेनू, प्रमिला, चमेली, माधुरी, कंचन और मीरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें