जौनपुर। सौभाग्य योजना के तहत जिले में विद्युतीकरण का कार्य अंतिम पड़ाव पर है। इच्छुक लोग शीघ्र बिजली का कनेक्शन ले लें। बिजली विभाग की ओर से पांच-छह दिन में विद्युतीकरण कर जिले को संतृप्त करने का कार्य किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता विद्युत एके मिश्रा ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को कनेक्शन देने सहित ट्रांसफार्मर और पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इससे घर-घर बिजली से रोशन हो सके। जिले को विद्युतीकरण करने का कार्य अंतिम चरण पर चल रहा है। पांच-छह दिनों में छूटे मजरों में ट्रांसफार्मर और पोल सहित बिजली कनेक्शन कर जिले को संतृप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने जिले में ऐसे लोगों से बिजली का कनेक्शन लेने की अपील की है, जो कनेक्शन लेने के लिए इच्छुक हो। उन्होंने कहा कि बिजली का कनेक्शन लेने के लिए लोग इन मोबाइल नंबरों पर फोनकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें 9415221000, 9450963704, 9755258009 और 7008051018 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।