फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज दस जनवरी तक कराएं डीआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों को 10 तक करानी होगी डीआरसी
विज्ञापन

शोध प्रवेश परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद 15 तक भेजनी होगी संस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शोध प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए डीआरसी (डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी) की बैठक 10 जनवरी तक कालेजों में विभागवार कराई जाएगी। सभी कॉलेजों को विश्वविद्यालय की ओर से इसके निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि डीआरसी कमेटी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कराने के बाद 15 जनवरी तक अपनी संस्तुति उपलब्ध करा दें। इसके बाद अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोध छात्रों की आरडीसी के लिए कार्यक्रम तय कर दिया है। शोध प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वह 20 दिसंबर तक अपने आवेदन की छायाप्रति संबंधिक कॉलेज के विभाग में उपलब्ध करा दें। कालेजों में विभागवार डीआरसी कमेटी अभ्यर्थियों का सात्क्षात्कार लेकर अपनी संस्तुति विश्वविद्यालय में गठित कमेटी को भेजेगी। उसके बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद शैक्षणिक विभाग से शोध संबंधी प्रपत्र प्राप्त सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी विश्वविद्यालय में निर्धारित शुुल्क 25 हजार रुपये और अनुचित जाति, जनजाति व अन्य वर्ग के छात्र 12 हजार रुपये जमा करेंगे। रजिस्ट्रार सुजीत जायसवाल ने बताया कि डीआरसी संबंधी सूचना वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें