जलालपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को लालपुर जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही बृजेश कुमार निगम को जिला उपाध्यक्ष पद का प्रमाणपत्र दिया गया। इसके अलावा जलालपुर ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में योगेश कुमार सरोज को ब्लॉक अध्यक्ष, मुन्नालाल यादव को मंत्री, सुरेश पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीप्रकाश यादव को कोषाध्यक्ष, विधाता यादव, शशिकांत दुबे व सुरेश कुमार को उपाध्यक्ष, रामसेवक यादव को संयुक्त मंत्री, सुरेश सोनकर, दशरथ पटेल, विनोद सिद्धार्थ, सभाजीत मौर्य को संगठन मंत्री, कवलधारी को एकाउंटेंट, अशोक कुमार भारतीय को मीडिया प्रभारी, हसरत हुसैन, रामजस प्रजापति, ज्ञानचंद नगर, श्रीनाथ पटेल को प्रचार मंत्री चुना गया। इसके अलावा रामलाल कन्नोजिया को संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, डॉ. भानुप्रताप राव, सच्चिदानन्द तिवारी, प्रमोद यादव, बृजेश निगम, अरविंद विश्वकर्मा, राजेश वर्मा, सच्चिदानंद यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एस फोर के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह एवं संचालन शंभूनाथ यादव ने किया।