फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप,डीएम से मिले सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला सचिव ऋषि यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम से मिलकर आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ऋषि ने आरोप लगाया कि पिछले माह आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा रजनीश मिश्र ने दिखाया था। पुलिस ने रजनीश की बेरहमी से पिटाई की थी। उत्पीड़न के खिलाफ पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसको लेकर पीड़ित पर आए दिन दबाव बनाया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में दुर्गम यादव, मनीष यादव, पवन यादव, शाहिद यादव, रोहित यादव, प्रमोद यादव, अखिलेश पाल, ज्ञानेन्द्र पाल, आशीष यादव, आरडी यादव, रामधनी यादव, सौरभ विश्वकर्मा, कृष्ण मोहन यादव, शुभम जायसवाल, करन यादव, विकास यादव, कुन्दन यादव, धनुर्धर यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें