फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए और पुराने छात्रों को मिलाने का अवसर देता है परिचय समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कॉलेज के हिंदी विभाग में मंगलवार को पुरातन छात्र सम्मेलन हुआ। नवोदितों और पुरनियों ने अपने अनुभव साझा किए। इलाहाबाद के हिंदी के प्रो. सुनील विक्रम सिंह का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

वभागाध्यक्ष डा. सरोज सिंह ने कहा कि छात्र सूर्य की तरह प्रकाश फैलाएं कि उनका परिचय किसी न कराना पड़े। कालेजों में परिचय समारोह के माध्यम से लोग एक-दूसरे के नजदीक आते हैं। प्रो. सुनील विक्रम सिंह ने सरस्वती के चित्र पर दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष इसी कालेज में रहा हूं आज भी मेरा मन इसी परिसर में विचरण करता रहता है। डा. सुषमा सिंह ने कहा स्वागत और परिचय विभाग की गरिमा और परंपरा है उसी का निर्वहन किया जा रहा है। विभाग के असिस्टेंट प्रो. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्वागत समारोह के जरिए ही छात्रों को नए और पुराने छात्रों को मिलाने का अवसर मिलता है। डा. रामदेव दुबे, डा. ओपी सिंह ने भी डा. सुनील विक्रम सिंह का स्वागत और सम्मानित किया। छात्र चंदा मिश्रा, कृष्णा शुक्ला, रुचि शर्मा, कविता तिवारी, ममता, शैलेंद्र, पंकज, प्रिया, उपमा, आशीष आदि मौजूद थे। आरती सिंह ने आभार जताया और संचालन ज्योति सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें