जौनपुर। पदयात्रा के 11वें दिन भी भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
मडियाहूं में मंडल बेलवा की पदयात्रा सेउरा सेक्टर के गहनी, मधईपुर, चकईगलिस, जमुऑ ग्राम सभा में मंडल अध्यक्ष बेलवा पं.राज कृष्ण शर्मा बब्बू के नेतृत्व में की गई। लोकसभा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी रामविलास पाल, मंडल प्रभारी ब्रह्मदेव उपाध्याय ने मुद्रा योजना, जन आरोग्य योजना, सुकन्या योजना, सौभाग्य योजना आदि के बारे में लोगों को बताया। विस्तारक अविनाश तिवारी, सेक्टर संयोजक सतीश सिंह, सेक्टर प्रभारी रमेश मिश्रा, प्रवीण चौहान, आशाराम बिंद, अमित सिंह, अरविंद , अवध नरायण सरोज पूर्व प्रधान, सुजीत सिंह सहित ग्रामवासी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
मछलीशहर के दाउदपुर गांव में पद यात्रा निकाल कर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्त्ता बिंद बस्ती, सरोज बस्ती गए। पद यात्रा संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, जयानंद चौबे, रंजीत मौर्य, फहीम रिजवी, सरोज जायसवाल, मनोज गुप्ता, रमेश जायसवाल, सुरेंद्र मौर्या, रामचंद्र बिंद, सतीश पांडे सहित सभी बूथ पदाधिकारी उपस्थित रहे। अरविंद सिंह दारा ने बरसठी के चोरारी बाजार, बकिया, हसनपुर, गोपालपुर, जियरामउ, इत्यादि गांव में पद यात्रा कर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धिया गिनाई । दारा सिंह ने कहा हमारी पार्टी के कार्यकर्त्ता जिस तरह से घर घर पहुंच रहे है। निश्चित ही 2019 में भाजपा के पक्ष में लहर रहेगी। इस दौरान डॉ अजय सिंह ,मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा , पिंटू प्रधान , विपिन दुबे , अखिल प्रताप सिंह , लोधी यादव, संजीव प्रजापति, दरोगा, रवि शंकर दुबे सुनील साहू, डब्बू विश्वकर्मा मौजूद रहे।