फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में एनडीए की विदाई का संकेत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव और उसके नजीते 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के विदाई का संकेत दे रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनावों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया। चुनाव में रुझानों पर भाजपा कि बुरी तरह से पराजय मिली है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खास तौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदर्शन को उसके नेताओं के अहंकार का परिणाम है। मंगलवार को रोडवेज स्थित एक होटल उन्होंने कहा कि यह 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की विदाई का संकेत दे रहा है। भाजपा की हार के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की जन विरोधी और किसान विरोधी नीतियों जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले पांच साल से महंगाई, किसानों की खराब स्थिती जैसी चीजों में काबू नहीं कर सकी है। इसी लिए बीजेपी इन सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बैकफुट पर आ गई। आज भाजपा के अहंकार और सत्ता के गुरुर कि हार हुई। जनता ने जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि यदि हार से सीख नहीं ली और बड़बोले नेताओं की बयानबाजी जारी रही तो आगामी लोकसभा चुनाव में इससे बुरी तरीके से भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें