जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर मंगलवार को अलग-अलग संगठनों ने संगोष्ठी के माध्यम से मानवाधिकार की जानकारी दी। वर्ल्ड सोसाइटी द्वारा जागरूकता सेमिनार एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 10 दिसम्बर 1948 को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया। इसके पश्चात सन 1993 मे भारत द्वारा भी मानवाधिकार को अपनाकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन मानवाधिकारों के रक्षा के लिए किया गया। इस मौके पर डॉ दिवाकर गुप्ता, डॉ आरके जायसवाल, डॉ अश्विनी, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, राधेश्याम, संतोष, आनंद, अमित गुप्ता, विवेक मौजूद रहें। उधर, मछलीशहर में आरडी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा गोष्ठी आयोजित कर मानव के अधिकारों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। डा. रफीक फारुकी ने कहा कि मानव के अधिकारों के हो रहे हनन व तिरस्कार को लेकर संवेदनशील होने कि जरूरत है। मानवाधिकार सभी का दायित्व है और सबको मानवाधिकार के बारे में जानने कि जरूरत है। अध्यक्षता मूलचंद मौर्या ने किया। डा. आर. पी. विश्वकर्मा, सूर्यप्रकाश, डा. हरीशचंद, मार्कंडेय तिवारी, राजीव चौरसिया, अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।