जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर सोमवार को जिले भर में रैली निकालकर सभी को जागरूक किया गया। रैली में शामिल लोगों ने शहर और गांव का भ्रमण कर मानवाधिकार से जुडी जानकारी दी। रैली में शामिल छात्रों ने मानव के अधिकारों की रक्षा करने का शपथ लिया। मछलीशहर: जनविकास संस्थान के तत्वावधान में छाछों गांव में रैली निकाल कर गांव का भ्रमण कर लोगों को मानवाधिकार के हो रहे हनन की जानकारी दी। कहा कि नकारात्मक व्यवहार के लिए लोगों को संवेदनशील बनने की जरूरत है। रैली कि अध्यक्षता कर रही नीता देवी ने बताया कि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा कि घटनाएं बढ़ रही है। इसको रोकने के लिए सिर्फ कानून ही काफी नहीं है। समाज को भी आगे आकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। रैली दलित बस्ती से होते हुए पूरे गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर शिव शंकर, महाजन अली, अरविन्द कुमार, इन्द्रजीत, मेनिका यादव, समरबहादुर, शीला देवी आदि मौजूद रही। करंजाकला: अभिमन्यु यादव महाविद्यालय लपरी में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा का आज समापन किया गया। प्राचार्य रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र एसेंबली में विश्व मानवाधिकार घोषणा पत्र जारी हुआ। पहली बार इंसान की बुनियादी मुक्ति पर घोषणा हुई। पूरी दुनिया में 28 सितंबर 1993 मानवाधिकार कानून अमल में लाया। डा. कमलेश कुमार ने कहा कि मानव के अधिकारों का हनन ना हो प्रत्येक मानव को उसका अधिकार मिलना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक रमेश यादव ने स्त्री पुरुष को बराबर का हक देने की बात कही। शिक्षिका गीता ने कहा कि हमें अपना अधिकार पाने के लिए स्वयं संघर्ष करना होगा। महाविद्यालय के छात्रों ने शपथ लिया की हम किसी भी मानव का अहित नहीं करेंगे , न हीं किसी मानव का अधिकारों का हनन होने देंगे, प्रेम व्यवहार सत्य निष्ठा से जीवन जिएंगे। कार्यक्रम में अजय कुमार ,संजय कुमार ,दिनेश ,संतोष ,रीना ,प्रियंका ,शिल्पी सिंह आदि मौजूद रहे।