फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदयात्रा कर भाजपा नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा नेताओं की पदयात्रा सोमवार को भी जारी रही। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने शाहगंज विधानसभा क्षेत्र एवं पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। इसके अलावा भी कई नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर पदयात्रा कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सुईथाकला: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने शाहगंज विधानसभा के सुइथाकलां गांव में सोमवार को पदयात्रा करते हुए कहा कि विपक्ष अपने परिवार की समृद्धि के लिए राजनीति कर रहा है और भाजपा गांव, गरीब, किसान की समृद्धि के लिए राजनीति कर रही है। प्रदेश में 2400 से अधिक टोलियों में दो लाख से अधिक कार्यकर्ता प्रतिदिन जनता के बीच पहुंच रहे हैं। पदयात्रा के दौरान मोदी सरकार व योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता की बीच साझा किया। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों मेें दवाईयां अस्पतालों में पहुंचने से पहले ही गायब हो जाती थीं। आज सरकारी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाईयां प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इस दौरान विस्तारक प्रभात शुक्ला, प्रधान बम बहादुर सिंह, सुरेश पांडेय, बेचन सिंह, राकेश वर्मा, रामखेलावन वर्मा साधू तिवारी, संतोष सिंह, भीम सिंह, रामस्वारथ बिंद, संजय सिंह, राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर : विधानसभा मुंगराबादशाहपुर के मंडल पवारा में ग्राम सभा मुड़ाव, अहमदपुर, टिकरा में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा द्विवेदी ने जन चौपाल लगाकर लोगों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उनके साथ मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी, विधानसभा प्रभारी सुभाष शुक्ला , टोली प्रमुख व महामंत्री अजय कुमार दुबे, नागेश स्वर्णकार , राजकुमार दुबे पिंटू लोकसभा संयोजक आईटी, इरफान खान, शिवशंकर यादव, श्याम बहादुर चौहान, ओम प्रकाश तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्र, रंगनाथ दुबे, राजेश शर्मा, कृष्ण पाल चौहान,, जय प्रकाश चौहान,, आदि सभी लोग मौजूद रहे। बरसठी क्षेत्र के रामपुर बाजार में भाजपा नेता अरविन्द सिंह दारा और मंडल अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। इसमें रामबिलास पाल, जिला महामंत्री अभिनाश तिवारी, नाज दुबे, मनीष सिंह, अवधेश सिंह, रमेश दुबे, शरद उपाध्याय और सतीश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें