फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनलाल प्रदेश उपाध्यक्ष तो महेंद्र चुने प्रदेश सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भागीदारी आंदोलन मंच की बैठक रविवार को रामबाग विशेषरपुर में स्थित शोभनाथ मंदिर में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और संत रामसुभीख प्रजापति जयंती मनाने पर चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मोहनलाल प्रजापति को प्रदेश उपाध्यक्ष, महेंद्र प्रजापति को प्रदेश सचिव, प्रमोद कुमार को जिला महासचिव, ज्ञानेंद्र प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, राकेश प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, कमलेश मौर्य को मीडिया प्रभारी व रामपलट को प्रचार मंत्री बनाया गया। साथ ही एक जनवरी को संत रामसुभीख प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रजापति ने कहा कि भागीदारी आंदोलन मंच पिछड़ों और गरीबों के लिये कार्य करेगा। डॉ. महेशचंद्र प्रजापति ने कहा कि गुजरात और बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने कहा कि संत रामसुभीख प्रजापति के सपनों को पूरा किया। अध्यक्षता मोहनलाल प्रजापति ने की। इस दौरान रामराज प्रजापति, परमानंद प्रजापति, एडवोकेट सुनील पटेल, विनोद प्रजापति, बृह्मदेव प्रजापति व मक्खनलाल प्रजापति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें