करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि परिषर में संचालित रज्जू भईया शोध संस्थान में सृजित गैर शैक्षिक पदों पर समायोजन किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को कर्मचारी संघ के पूर्व अध्य़क्ष रामजी सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ कुलपति कार्यालय में धरने पर बैठ गए। उनका कहना है श्रोतों से ज्ञात हुआ कि विवि परिषर में संचालित प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भईया संस्थान में शासन द्वार सृजित गैर शैक्षिक पदों पर विवि प्रशासन द्वारा नियुक्तियां की जा रही है। जबकि परिसर में सैकाड़ों कर्मचारी ऐसे है जो तदर्थ या संविदा पर काम कर रहे हैं। विवि में नियुक्तियां प्रस्तावित है तो पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों को ही योग्यता के आधार पर समायोजन किया जाना उचित होगा। यदि विवि प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन खडा होगा। इसी मामले को लेकर कार्यपरिषद की बैठक जब तक चली तब तक पूर्व कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष रामजी सिंह अपने सहयोगियों के साथ धरने पर बैठे रहे। कार्य परिषद की बैठक खत्म होने पर जब कर्मचारियों को पचा चला कि बैठक में कर्मचारियों की नियुक्ति पर कोई चर्चा हुई है तो धरने पर बैठे कर्मचारी नेचा वापस लौट गए। बैठक खत्म होने के बाद धरने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बता दें कि विगत कुछ दिनों से परिसर में चर्चा है कि रज्जू भईया शोध संस्थान में कर्मचारियों की नई नियुक्तियां करने की योजना विवि प्रशासन बना रहा है। कार्यपरिषद में यह मुद्दा उठने वाला है। इसी को लेकर कर्मचारी धरने पर बैठ गए। बैठक में कर्मचारी संघ के महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार मौजूद आदि रहे।