फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की सुनी समस्याएं,दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं वर्ष गांठ पर आयोजित 15 दिवसीय पद यात्रा कार्यक्रम को लोगों को अपार सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस दौरान जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा जा रहा है। साथ ही पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई जा रही है। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों व नीतियों की भी जानकारी दी जा रही है। उक्त बातें भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरदार सिंह ने शनिवार को नखास व मातापुर वार्ड में पदयात्रा निकालते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों व गरीबों के उत्थान के लिए अग्रसर है। किसानों को 80 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी डीबीटी द्वारा दी गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 12.94 लाख खाता खोले गए हैं। वहीं निराश्रित महिला योजना के तहत विधवा महिला को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता आशू व संचालन यात्रा प्रभारी नगर मंत्री अमूल्य श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, श्याम मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंघानिया, दीपक सिंह, नन्दलाल यादव, किरन श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, निशु सिंह, आशा जायसवाल, डा. ब्रम्हेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें