सुईथाकला । सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार स्थित सरकारी शराब की दुकान के पास शनिवार को दोपहर एक युवक खून से लतफत बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे सीएचसी सुइथाकला पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आशंका जताई जा रही कि साथियों ने ही उसे शराब पिलाकर मारा-पीटा घायल किया है। सवायन गांव निवासी राहुल दीक्षित (32) रुधौली गांव में शराब की दुकान से थोड़ी दूर सिंचाई विभाग की नाली में बेहोश पड़ा था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। और खून निकल रहे थे। दोपहर में किसी की नजर युवक पर पड़ी तो शोर मचाया। सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।