जौनपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिषद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश ओम प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ जिला जज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम से दीवानी के 32 वाद, लघु आपराधिक के 3304 वाद, एनआई एक्ट के 65 वैवाहिक वाद/भरण पोषण के 32 वाद, विद्युत के 20 वाद, उत्तराधिकार के 10 वाद, एमएसीपी के 33 वादों सहित कुल 3496 एवं प्रीलिटिगेशन स्तर पर 7465 सहित कुल 10961 वाद निस्तारण के लिए लगाए गए। जिसमें विभिन्न अदालतों के माध्यम से दीवानी के 29 वाद, लघु आपराधिक के 1989 वाद, विवाहिक वाद/भरण पोषण के 24 वाद, विद्युत के 14 वाद, उत्तराधिकार के 07 वाद, एमएसीपी के 22 वादों सहित कुल 2085 वाद तथा प्रीलिटिगेशन स्तर पर राजस्व के 228 वाद, फौजदारी के 1000 वाद, बैंक वसूली के 144 वाद, दूरसंचार विभाग के बाद 43 वादों 1415 वादों सहित कुल 3500 वादों का निस्तारण कराया गया। लघु आपराधिक वादों में बतौर अर्थदंड के रूप में 122345 रूपए जमा कराया गया। भरण पोषण/वैवाहिक मामलों से संबंधित वादों का निस्तारण कर सुलह के रूप में प्रथम पक्ष को 1511000 रूपए की धनराशि दिलाई गई। उत्तराधिकार वादों में 3667074 रूपए के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश निर्गत हुए। मोटर दुर्घटना में से पीड़ित व्यक्तियों को प्रतिकर के रूप में रुपया 7605000 की राशि दिलाई गई।