फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद हसन ने जीता अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अंतमहाविद्यालीय क्रिकेट पुरूष प्रतियोगिता मोहम्मद हसनी पीजी कालेज जौनपुर ने जीत लिया। शुक्रवार को फाइनल मैच विवि के एकलब्य स्टेडियम में मोहम्मद हसन पीजी कालेज और श्री रामधारी चौहान महाविद्यालय बस्ती खिरिया मऊ के बीच खेला गया।
विज्ञापन

रामधारी चौहान महाविद्यालय बस्ती खिरिया मऊ की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 40 ओवर में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 141 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें हिमांशु मौर्या 81 गेद पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे, रोहित रंजन 40 गेद पर 18 रन बनाए। मोहम्मद हसन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए महेन्द्र चौरसिया ने 6 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट एवं वैभव सिंह ने 5 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। निर्धारित 142 रनों लक्ष्य लेकर जवाब में खेलने उतरी मोहम्मद हसन की टीम ने 35.5 ओवर में 9 विकेट के नोुकशान पर 144 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिव्य प्रकाश ने 39 गेद पर 5 चौके और 4 छक्के लगाकर 51 रन, अखिल यादव ने 50 गेद पर 3 चौके 2 छक्के के साथ 35 रन, महेन्द्र चौरसिया ने 51 गेद पर एक चौके की मदद से 20 रन बनाए। रामधारी चौहान महाविद्यालय की तरफ से आकाश सिंह ने 7 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। राहुल यादव ने 8 ओवर में 17 देकर 2 विकेट, साहिल सिंह ने 8 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। इस प्रकार मोहम्मद हसन पीजी कालेज ने मैच जीत लिया।
दूसरा मैच इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में आचार्य बल्देव पीजी कालेज पतरही जौनपुर और कृषक महाविद्यालय कोइरियापार मऊ के बीच खेला गया। आचार्य बल्देव पीजी कालेज की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मैच में 22.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए। जिसमें हिमांशु यादव ने 18 गेंद पर 4 चौके लगाकर 24 रन एवं अजीत कुमार यादव ने 19 गेंद पर 3 चौके लगाकर 23 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कृषक महाविद्यालय कोइरियापार मऊ की तरफ से गिलमान ने 4 एवं फराज और अमलेश यादव ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। निर्धारित 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कृषक महाविद्यालय की टीम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 120 रन बनाए। गिलमान ने 68 गेंद पर 69 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आचार्य बल्देव पीजी कालेज पतरही की तरफ से अमित उपाध्याय ने 4 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार में कृषक महाविद्यालय कोइरियापार मऊ की टीम ने 8 विकेट से मैच जीत कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि कुलसचिव सुजीत कुमार जासवाल और आयोजन सचिव डा. मनोज मिश्र ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. आलोक कुमार सिंह, डा. प्रशांत कुमार राय, डा. रामाश्रय शर्मा, देवेन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश गौतम, रजनीश कुमार सिंह, मोहन चन्द्र पांडेय, डा. राजेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, विजय प्रकाश आदि मौजूद थे। संचालक अशोक कुमार सिंह रहे। निर्णायक की भूमिका में हनुमान भारती, प्रदीप पटेल, भूपेन्द्र वीर सिंह, विवेक यादव रहे। स्कोरर अश्वनी यादव एवं पवनेश यादव रहे। अलका
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंह चौहान मुख्य रेफरी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें