फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा के लिए निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के मोहल्ला नईगंज में भागवत कथा प्रारंभ होने के पूर्व शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए शक्ति पीठ मां काली मंदिर परिसर स्थित कथा स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन

मुख्य यजमान भगौती प्रसाद कसौधन, कृष्णा देवी परिवार के साथ सर पर श्रीमद्भागवत गीता लेकर कलश यात्रा में चल रहे थे। डीजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालु संकीर्तन करते हुए व नाचते गाते चल रहे थे। कथा वाचक स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज रथ पर विराजमान थे। छतों से पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा सहित उनका भव्य स्वागत किया। मां काली मंदिर में शोभा यात्रा पहुंचते ही मां के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस मौके पर चेयरमैन शिवगोविंद साहू, धीरेन्द्र वर्मा, देवी प्रसाद चौरसिया, प्रेमा देवी, अंकित कुमार, कन्हैया लाल, रूबी देवी, संजय कुमार, अमित, विवेक, मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें