मुफ्तीगंज। भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि बालिका शिक्षा पर विेशेष ध्यान देने की जरूरत है। बालिका शिक्षा के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं है। क्योंकि एक शिक्षित बालिका कई परिवारों को शिक्षित और संस्कारित बनाती है। वह शुक्रवार को लालती कुमुदेश्वर एजुकेशनल एंड ट्रेनिंग महिला कॉलेज एंड एलके पब्लिक स्कूल घुरहूपुर के प्रांगण में विद्यालय के पांचवे स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि लड़कियां अब लड़कों से हर माने में आगे निकल रही है। मुंगराबादशाहपुर की पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि इस विद्यालय को देखकर आश्चर्य हुआ कि गांव में इस तरह का फूल खिलाना सबके वश की बात नहीं। अच्छा संस्कार दिया गया है बच्चों को। विद्यालय प्रबंधक दिनेश तिवारी, राज बहादुर यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, डा. अशोक कुमार त्रिपाठी ,वीरेंद्र कुमार तिवारी ,रमेश तिवारी, आदर्श तिवारी,,रत्नेश तिवारी, हरिहर प्रसाद तिवारी, संजय दुबे आदि ने विचार व्यक्त किया। कालेज की छात्राओं ने बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ का नाटक के माध्यम से सुंदर चित्रण किया। जो काफी सराहनीय रहा। विद्यालय पर इस ठंड के मौसम में100 कम्बल गरीबो को मुख्य अतिथि एवम जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव के हाथों वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी एवं सफल संचालन अखिलेश प्रजापति ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट ने किया। आभार विद्यालय के संस्थापक पंडित कुमुदेश्वर तिवारी ने व्यक्त ने किया।