जौनपुर। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि गरीबों की मदद करने वाले की ईश्वर मदद करता है। वह शुक्रवार को सैनिक गिरजा शंकर बीटीसी महाविद्यालय सरौनी में आयोजित पुष्पांजलि व कंबल वितरण समारोह में बोल रहे थे। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विधायक दिनेश चौधरी, उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री इंद्रभान सिंह इंदु, बिनीता राय, आशा राय, आनंद राय, संत प्रसाद राय, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता शशि प्रकाश मिश्र ने कैप्टन गिरिजा शंकर को पुष्पांजलि दी। मेधावी बीटीसी विद्यार्थियों को व किसानों को अंग वस्त्रम को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता पारस नाथ राय व संचालन शंभू रतन उपाध्याय ने किया। प्रबंधक राजेश सिंह, कामना राय ने स्वागत किया।