फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालपुर व सवंसा बनेगा बल्क मिल्क कलेक्शन यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। दुग्ध उत्पादकों को मजबूत बनाने के लिए प्रादेशिक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन प्रदेश सरकार के सहयोग से बदलापुर तहसील क्षेत्र की दो दुग्ध समितियों को हाईटेक कर रही है। कमालपुर तथा महराजगंज की दुग्ध समिति सवंसा पर अब बल्क कलेक्शन यूनिट स्थापित होगा। इसके लिए तीस वर्ष की लीज पर जमीन भी उपलब्ध करा ली गयी है। दुग्घ संघ के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक सुधाकर राय ने बताया कि इसके लिए निर्मित भवन में एक हजार लीटर की क्षमता का मिल्क टैंक, कंप्रेशर, तौल मशीन, सबमर्सिबल तथा जनरेटर लगाया जाएगा। इस पर एक सप्ताह बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। एक यूनिट स्थापित करने पर 17 लाख रुपये का खर्च का अनुमान है। यूनिट स्थापित होने से स्थानीय समितियों पर आने वाले दूध की गुणवत्ता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें