बदलापुर। खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने शुक्रवार को ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि आवंटित प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लक्ष्य के सापेक्ष दस दिसंबर तक लाभार्थियों का आवेदन कार्यालय में जमा करें। बदलापुर को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण वर्ष 2018-19 के लिए 856 के सापेक्ष सामान्य जाति के 309 का लक्ष्य प्राप्त है जिसका आवंटन ग्राम पंचायत स्तर पर कर दिया गया है। इस मौके पर दुर्गेश तिवारी, निशा यादव, अनूप सिंह, संगम मिश्र, राजकुमार मौर्य, श्रीपति मौर्य, अश्वनी कुमार आदि मौजूद थे।