बरईपार। सुजानगज ब्लॉक के कपूरपुर गांव में हो रहे कांग्रेस पार्टी के भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सम्मेलन में अजय शंकर ने कहा कि कांग्रेस की पूरी पीढ़ी देश के लिए अपनी जान देते आए हैं। देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान कांग्रेस पार्टी की और इनके लोगों का रहा है। आज देश के विकास की बात भाजपा के लोग करते हैं। उस समय भाजपा के लोग कहां थे। भाजपा सिर्फ जुमलो की पार्टी है जो विकास के नाम सिर्फ लूट हो रहा है। अध्यक्षता भारतीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष शिखर द्विवेदी ने की। संचालन आयोजक सतीश साहू ने किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें सतीश साहू को मछलीशहर ब्लाक अध्यक्ष, हेमंत सिंह सुजानगंज ब्लाक अध्यक्ष, अंकुश पटेल को मुंगराबादशाहपुर का नगर अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष शिखर द्विवेदी ने कहा कि छात्र शक्ति राष्ट्र की शक्ति है। इस लिए छात्रों को आगे आना होगा। इस अवसर पर धनजंय तिवारी, ईश्वर देव तिवारी, महेंद्र पांडेय, प्रदीप तिवारी, शाश्वत तिवारी, सोनू सिंह, आशीष, मोहित, पंकज, रोहित साहू आदि उपस्थित रहे। महेंद्र पांडेय ने आभार व्यक्त किया।