फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे तक अंधेरे में रहे 72 गांवों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर से जंघई व गोपालपुर विद्युत उपकेंद्र जाने वाली मेनलाइन में खराबी के कारण इन दोनों फीडरों के 72 गांव 24 घंटे से अंधेरे में रहे। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। किसानों का सिंचाई कार्य भी प्रभावित रहा। मछलीशहर से जंघई व गोपालपुर फीडर जाने वाली मेन लाईन गुरुवार शाम पांच बजे अचानक खराब हो गई। जिसके कारण जंघई फीडर के सेमरी, गोपालापुर, असवा, बभनियांव, गरियांव, जंघई कालोनी, यादव बौलियापुर, मालवीयपुरा, भोजकापुरा, चेहला, मोलनापुर, चौकीकला, गोधना, किशुनदासपुर, अगहुआ, सवैया, चितांव, भटेवरा, लासा, अदारी, कठार, माधोपुर, जगदीशपुर, इमिलिया, बसढुआ, अमारा, बरांवा, रामपुर खुर्द, सरायदेवा, देवापुर, मुबारकपुर, भिदुना, गुरगुजी, भटहर, हवेली, अलापुर, अमाई, कसेरवा, बसेरवा, कमासिन, रामपुर, चौथार, रामडीह, मेदपुर, बनकट, गोपुर, उमरी व गोपालपुर फीडर के मीरपुर करियांव मीरगंज जरौना सरायवैद्य गोपालपुर गांव की सप्लाई बाधित हो गई। लोगों के घरों में अंधेरा फैल गया। लाईन मैन फाल्ट ढूढने में लगे रहे लेकिन गुरुवार को फाल्ट नही मिल पाया। शुक्रवार देर शाम फाल्ट मिलने पर सप्लाई शुरू की गयी। तब तक 24 घंटे का समय बीत गया। इस दौरान लोग परेशान रहे मोबाइल चार्ज करने की दिक्कत भी लोगों के सामने आई। एसडीओ मछलीशहर अमर सिंह पटेल ने बताया की मेन लाईन में खराबी के कारण सप्लाई बाधित हो गयी थी। जिसे दुरुस्त करके सप्लाई चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें