फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरओ को अधिवक्ता भवन के आस-पास फैली मिली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अधिवक्ता भवन के सामने व आस-पास के स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जगह -जगह कूड़ा लगे रहने व गंदगी फैला हुआ मिला। जिस पर उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र को बुलाकर इसकी जांनकारी देते हुए साफ कराने को कहा। इसके बाद नगर पालिका के सफाई कर्मी पहुंचकर उक्त स्थान की सफाई की।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा बार -बार अधिवक्ता भवन के सामने व आस-पास गंदगी रहने की शिकायत की जा रही थी।शुक्रवार को जांच के दौरान जगह-जगह कूड़ा लगा पाया गया। साथ ही हर तरफ गंदगी फैली हुई मिली। इसके अलावां नालियों से भी कचरा निकाल कर पास ही रख दिया गया था। जिससे निकलने वाले दुर्गंध से अधिवक्ताओं को दिक्कत हो रही थी। इसके बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र को बुलाया गया। उनको फैली गंदगी व लगे कूड़ों के ढ़ेर को भी दिखाया गया। इसके बाद नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें