फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पर लगे आरोप की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गांव धरम में बीते बृहस्पतिवार को प्रधान पर लगाए गए आरोपों की जांच करने जिला उद्यान अधिकारी शुक्रवार पहुंचे। गांव वालों के शिकायत पर डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम को जांच अधिकारी नियुक्ति किया था। गांव के पचास से अधिक लोग पवन कुमार यादव, शिवपूजन पटेल, दिलीप कुमार पटेल, मदन लाल पाल, कन्हैया लाल, चंद्रावती, उमाशंकर, ओमप्रकाश आदि ने मुख्यमंत्री सहित डीएम व एसडीएम से प्रधान पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने की शिकायत पत्र भेजा था। आरोप था कि प्रधान द्वारा पशुसेट, खड़ंजा व नाली निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी तथा जाब कार्ड आदि में धांधली की गई है। प्रधान ने बिना काम कराए ही खाते से पैसा निकाल लिया है। इसी के मद्देनजर जांचकर्ता ने गांव में पहुंच कर शिकायत पत्र में दिखाए गए हर बिंदुओं की प्रधान और शिकायत कर्ताओं की उपस्थिति में जांच की। इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने बताया कि जांच हो की गई है। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें