फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस सेलेक्शन में 566 छात्रों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में कैम्पस सैलेक्शन में 566 छात्रों का चयन किया गया। 6 कम्पनीयों ने भाग लिया। जिसमें टोरेन्ट पावर लिमिटेड आगरा, सेक्योर मीटर, मदरसन आटोमोटिव लिमिटेड, माइक्रोटर्नर ग्रुप, व्हील इण्डिया लिमिटेड और डाट स्टेफिंग कम्पनीयों के इजीनियर ने छात्रों का इण्टरव्यू लिया। जिसमें 18 से 40 वर्ष के छात्रों को इण्टर व्यू में बुलाया गया था। जिसमें टोरेन्ट पावर लिमिटेड आगरा के इजीनियर रवि वर्मा ने 30 छात्रों का पंजीयन कराया। जिसमें 20 छात्रों का सैलेक्सन किया गया। ग्रिफीन, बीकान, सोल्यूशन कम्पनी के इजीनियर जुनैद अहमद ने 345 छात्रों का पंजीयन कराया जिसमें 306 छात्रों का सेलेक्शन किया गया। अशोक लेलैंड कम्पनी के इजीनिया वरूण चैधरी व सौरभ ने 375 छात्रों का पंजीयन कराया जिसमें 240 छात्रों का सेलेक्सन किया गया। इस मौके पर विवि सिंह, सुनील कुशवाहा, आशीष सिंह, हेमराज गौतम, फरहत रजा, मुन्ना लाल, मुस्ताक हुसैन, शशिकान्त सिंह, एके सिंह, एनके सिंह, अफताफ अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें