फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे कलीचाबाद की पुलिया बनी मौत की पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलीचाबाद गांव के पास महज 10 फुट चौड़ी पुलिया मौत की पुलिया बन गई है। विगत दस सालों से इस पुलिया का चौड़ीकरण नहीं किया गया। जिसकी वजह से कई घटनाएं हो चुकी है। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग एवं एनएचआई के अधिकारियों ने पुलिस के दोनों तरफ रेलिंग नहीं लगाया। हादसे के बाद डीएम ने रेलिंग लगाने का निर्देश है।
विज्ञापन

लखनऊ जौनपुर होते वाराणसी मार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र में कलीचाबाद गांव के पास स्थित पुलिया 70 वर्ष पुरानी पुलिया है। वर्ष 2008 में पुलिया छतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद पुलिया को सकरा बना दिया गया। महज 10 फुट चौड़ी इस पुलिया पर हर रोज जाम लगता है। बावजूद इसके इसे न तो चौड़ा किया गया और न ही दोनों तरफ कट को ठीक किया गया। गड्ढे की वजह से आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। पिछले वर्ष दो ट्रक आमने सामने इसी पुलिया पर कोहरे में टकरा गए थे। जिससे पांच किमी लंबा जाम लग गया। बस और कार में सवार लोगों को रात भर कोहरे में गाड़ियों में ही बितानी पड़ी। और तो और बाइक सवार भी रास्ता बदलकर अपने घर जा पाए। इस पुलिया पर डेढ़ साल पहले रोडवेज की बस खाई में गिर गई थी। संयोग से छ: यात्री ही थे जिन्हें चोटें आई थी। आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली भी खाई में गिर चुकी है। कोहरे में बाइक सवार और ऑटो चालक भी कई बार यहां गिर चुके हैं। फिर भी यहां ध्यान नहीं दिया गया। वैसे एनएचआई फोरलेन होने के बाद पुल का निर्माण करा रही है। लेकिन इस पुल के बनने में अभी एक साल और लगेंगे। तब तक लोगों को यहां हर रोज जलालत झेलनी पड़ेगी। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी को गड्ढा भरने और रेलिंग लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें