फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर देश की सता पाना चाहती है भाजपा -लालबहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पर हुई।जिसमें जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम हो चुका है। जिसका ताजा उदाहरण बुलंदशहर में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या होना है। जब जनता को सुरक्षित रखने वाले ही आज असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार के अनुसंगिक संगठन के लोग पूरे प्रदेश में दंगा कराना चाहते हैं। इसी का परिणाम बुलंद शहर की घटना है। छह दिसंबर की 26वीं वरसी पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए सांप्रदायिक दंगे कराकर पुन:देश की सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही है। लेकिन उसके कार्यो को जनता देख चुकी है। साथ ही उसकी नीतियों को भी जान चुकी है। अब जनता इनके साजिश की शिकार नहीं होगी। जनता आने वाले चुनाव में सबक सिखाने का मन बना चुकी है। बैठक में शकिल अहमद, सोचन राम विश्वकर्मा, श्यामबहादुर पाल, पूनम मौर्या, जयप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें