फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। कांशी राम बहुजन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपचन्द राम ने कहा कि जमीन गरीबों को बांट दी जाए। 70 प्रतिशत आरक्षण में भागीदारी की जाए। बेरोजगार को नौकरी दी जाए। वह सीताराम इंटर कालेज हनुआडीह के प्रांगण में आयोजित भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों ने गुलामी बहुत की अब हमें समाज में बराबरी का हक मिलना चाहिए। खेती हम करें, सड़क हम बनाएं, हमें गुलामी की तरह जकड़ रखे हैं। वह बर्दास्त नहीं है। हम 85 प्रतिशत है, 70 प्रतिशत आरक्षण हमें चाहिए। उन्होंने कहा कि चिंतन करने की आवश्यकता है। लोग बाबा साहब के विचारों से भटक गए हैं। इस अवसर पर हवलदार चौधरी, तीर्थ राज, डा. जीतराम भारती, साहब लाल, उमानाथ आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रदेश कार्य कारिणी के कल्पनाथ गौतम व संचालन हरिश्चंद्र गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें