फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य और काला दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस को लेकर हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस मनाकर जगह - जगह जुलूस निकाले। उधर अल्पसंख्यक संगठनों ने इसे काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में भी पुलिस चौकसी बरतते हुए भ्रमण करती रही। धार्मिक स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। खुफिया एजेंसियां भी स्थितियों पर नजर रखी हुई थीं।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल ने जिले में जगह- जगह शौर्य दिवस के रूप में मनाया। जिला संयोजक विजय सिंह के नेतृत्व में उर्दू बाजार से भंडारी होते हुए कचहरी तक शौर्य यात्रा निकाली गई। इसके बाद यात्रा सभा में परिवर्तित हो गई। सभा की अध्यक्षता राकेश दुबे ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जाना चाहिए। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, भोला, पंकज सिंह, दीपक, दिनेश सिंह, सुनील शर्मा, सुधीर सिंह, मनोज शुक्ला, उमेश शर्मा, राहुल यादव, आदि मौजूद रहे।
उधर शाही अटाला के पूर्वी गेट पर जलसा किया गया। जलसे की शुरुआत कलामे पाक से कारी जिया जौनपुरी ने की। पूर्व विधायक हाजी अजफजाल अहमद ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा काला दिन नहीं देखा गया। इसका जख्म आज भी तरोताजा है। मांग पूरी होने तक हम काला दिवस मनाते रहेंगे। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर रूख्सार अहमद, अब्दुल सलीम सिद्दीकी, अब्दुल अव्वल, फिरोज अहमद, हसन माजिद, मौलाना आसिफ, जाहिर, शहनवाज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मछली शहर: बजरंग दल एवं विहिप के संयुक्त तत्वावधान में मछली शहर कोतवाली के सामने स्थित हनुमान मंदिर से बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला जो नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ चुंगी तिराहा तक पहुंचा और वहां से बाईपास रोड होकर पुन: हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त हुआ । जुलूस के समापन पर हनुमान मंदिर पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया । जुलूस में बजरंग दल के विभाग संयोजक राजकुमार पटवा , विहिप के जिला संगठन मंत्री वैभव बाजपेयी , सह जिला मंत्री दीपक शुक्ला , विशंभर दूबे , रवि उमर वैश्य , रंजीत पाठक , वासु अग्रहरि , उज्जवल त्रिपाठी , रवि मोदनवाल , डॉ. एल सी गुप्ता , कैलाश विश्वकर्मा , करुणाकर , रवि धीवर , अनुराग जायसवाल , योगेश चौरसिया , अरविंद मौर्य , रवि पटवा , मनोज जायसवाल मौजूद रहे।
बक्शा: हनुमानगढ़ी मन्दिर पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय की अध्यक्षता में शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रखंड मंत्री लक्ष्मीशंकर उपाध्याय डब्लू , रज्जू उपाध्याय, सुनील मिश्र, श्रीकांत उपाध्याय, मोनू ,हरिकांत, भोले तिवारी, रामजी उपाध्याय, भोलेनाथ सिंह, रामू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
मीरगंज: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। यह रैली रामजानकी मंदिर मैदान रोड नहर के पास से शुरू होकर मीरपुर सब्जी मंडी, भटहर, जरौना और दरापुर से होती हुई दुर्गागंज , पुरेशवा , बारीगांव इलाके में समाप्त हुई। इस दौरान प्रखण्ड संयोजक अनिल कौशल , बासुदेव कौशल, सन्तोष विश्वकर्मा, अश्वनी कौशल सौरभ त्रिपाठी, चन्द्रप्रकाश, शर्माजी,अविनाश तिवारी, विंध्यवसिनी, रोहित सिंह धर्मेंद्र सोनी, शिवम मोदन्वाल, शुभम साहू सहित अन्य लोग शामिल रहे।
केराकत: सरायवीरू में विहिप कार्यकर्ताओं ने बैठक कर एक दूसरे को मिठाई खिलाया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने की। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ,जेपी यादव मंत्री , महेंद्र प्रकाश सिंह, सत्यदेव सिंह, गणेश, पंकज ,अरुण, सनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं शिवसेना ने गोमती किनारे गोमतेश्वर महादेव मंदिर पर यज्ञ किया और राममंदिर के निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें