जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के मैदान पर आयोजित अंतर महाविद्यालय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डा. विष्णुदत्त त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। छह कालेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राज कालेज को पहला, टीडी कालेज को दूसरा और सहकारी पीजी कालेज को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक की भूमिका शिव शंकर साहनी, मोनू, राहुल, मुकेश, कंचनलता और योगेश रहे। इस मौके पर डा. श्याम सुंदर उपाध्याय, डा. चंद्राबुज कश्यप, डा. राजेंद्र सिंह, डा. मनोज तिवारी, डा. जीेके द्विवेदी, आदि मौजूद रहे। आयोजन सचिव अखिलेश कुमार गौतम ने आभार जताया।