फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से शहर में राह चलना हुआ दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर की सड़कें अतिक्रमण से पट गई है। स्थिति यह है कि अतिक्रमण की वजह से राह चलना दुश्वार हो गया है। शहर में कोई ऐसा इलाका नहीं है जहां अतिक्रमण एक बार फिर पांव ने पसार लिया हो। नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण अभियान चलाने से डर रहा है। जबकि जिले के अन्य इलाकों में शासन के निर्देश पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। अतिक्रमण की वजह से आए दिन जाम लग रहा है। जाम में फंसकर लोग परेशान हो रहे है।
विज्ञापन

तकरीबन दो वर्ष पूर्व अभियान चलाकर शहर की सड़कों का चौड़ीकरण किया गया। तत्कालीन डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, लाइनबाजार, रेलवे स्टेशन रोड, सिविल लाइन, कोतवाली रोड, ओलंदगंज, शाही किला रोड सहित कई सड़कों पर तोड़फोड़ कराकर सड़क को चौड़ीकरण कराया। उन्होंने अपने आवास के पीछे अतिक्रमण हटवाकर सब्जी मंडी एवं शाही किला के पीछे सब्जी का मार्केट लगवाया। दो साल बीतते ही सड़कें एक बार फिर अतिक्रमण से कराहने लगी है। लाइन बाजार से लेकर ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, सब्जी मंडी, आंबेडकर तिराहा, सिविल लाइन आदि स्थानों पर अतिक्रमण से जाम लग जाता है। डीएम बंगले के पीछे सब्जी मार्केट के लिए काफी स्थान है। लेकिन दुकानदार वहां ठेला न लगाकर सड़क पर ठेला लगा रहे है। जिससे सड़क पर आने जाने में लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ता है। शहर में कई स्थानों पर तो पक्का निर्माण शुरू हो गया है। जो नगरपालिका के अधिकारियों को नहीं दिख रहा है। मास्टर प्लान की मिलीभगत से अवैध अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शासन का निर्देश है कि अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए लेकिन नगरपालिका परिषद की उदासीनता शासन के आदेश पर भारी पड़ रही है।
अतिक्रमण को लेकर हुई बैठक
जौनपुर। कलेक्ट्रेट में अतिक्रमण को लेकर गुरूवार को बैठक हुई। जिसमें अतिक्रमण हटाएं जाने पर चर्चा हुई। कहा गया कि नगरपालिका परिषद अतिक्रमण करने वालों को चिहिंत कर नोटिस जारी करें। एक सप्ताह का उन्हें हटाने का समय दें नहीं हटाएं जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगरपालिका, पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं नगरपालिका के ईओ कृष्णचंद्र भी मौजूद रहें।
विज्ञापन

कोट:
अतिक्रमण को लेकर बैठक हुई है। नगरपालिका को अतिक्रमण करने वाले स्थानों को चिहिंत करने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र नाथ मिश्र
सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें