करंजाकला। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के संस्थापक स्व. ठा. अमलदार सिंह की 98 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश कुमार सिंह एवं पूर्व प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। पूर्व प्राचार्य डा. पीके सिंह ने संस्थापक के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डा. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्थापक ने जो इस ग्रामीण अंचल व पिछड़े क्षेत्र जमुहाई में प्राथमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज, महाविद्यालय, डाकघर, बैंक शाखा व अस्पताल का निर्माण करवा कर सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डा. शिव लोचन सिंह, डा. महेंद्र सिंह, डा. अरुण कुमार सिंह, डा. मुरली श्याम, डा. नीरज दुबे, डा. अमित गुप्ता, डा. कुंवर दिलीप प्रताप सिंह, डा. विवेकानंद चौबे, डा. पारुली सिंह, डा. साधना सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. अंसार खां ने किया।