फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव सहित बने तीन रेलवे क्रासिंग का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर स्थित मानव सहित बने तीन रेलवे क्रासिंग का शुभारंभ कर दिया गया। जिससे लोगों के जान माल की सुरक्षा हुई। जबकि मानव नहीं रहने से रेलवे क्रासिंग को हर समय लोग पार करते थे। जिससे हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता था। यह जानकारी रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णनगर के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर मनोज कुमार केशरी ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गेट नंबर 10 सी जौनपुर से बक्शा के बीच, गेट नंबर 35 सी हरपालगंज से कोइरीपुर के बीच व गेट नंबर 45 कोइरीपुर के आगे वाले तीनों मानव रहित रेलवे क्रासिंग थी। जनजीवन की सुरक्षा की दृष्टिकोण से मानव रहित रेलवे क्रासिंग को मानव सहित करने के लिए रेलवे बोर्ड ने रेल प्रशासन को आदेश जारी किया है। जिसके क्रम में तीनों गेट को मानव सहित कर के रेल महकमे ने उसे चालू कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गेट को मानव सहित करने पर बीस लाख रुपये का वहन रेल प्रशासन को करना पड़ रहा है। अभी इसी मार्ग पर 10 ऐसे गेट हैं जिन्हें मानव सहित करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें