फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को सांसद केपी सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रसूलपुर गांव में पदयात्रा की। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए अधिकारियों से कहा। साथ ही गांव में अधूरे मिले कई शौचालयों को देख उन्होंने बीडीओ से उसे तत्काल पूर्ण कराने को कहा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भाजपा ही किसानों का हमदर्द है। कर्ज माफी से लेकर उनके उत्पादन का सर्वाधिक मूल्य निर्धारण और खाद बीज की समुचित उपलब्धता उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसके साथ साथ गांव के आखिरी छोर तक बिजली पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। सभी गांवों में जाने के लिए रास्ते और पेयजल स्रोत का सर्वाधिक निर्माण भाजपा के कार्यकाल में हुआ है। उन्होंने कहा कि बगैर किसी भेदभाव के गरीबों को नि:शुल्क प्रधानमंत्री आवास, घर घर शौंचालय, वृद्ध और दिव्यांगों को पेंशन के साथ साथ ही विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए हथकरघा, कुटीर एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया गया है। अपराध पर अंकुश लगाया गया। जिससे आज महिलाओं सहित आम आवाम खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय, प्रेमचंद तिवारी, राजन मिश्रा, डा. आरपी सिह, जितेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, उमेश सिंह, इन्द्रजीत मिश्रा, शिव शरण यादव, उमेश सिंह, जवाहर लाल यादव, बसंत मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें