जौनपुर। टीडी पीजी कालेज में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को छात्र एवं छात्राओं को बेटिंग में फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कर्नल परमदीप के दिशा निर्देशन में 100 छात्राएं फायरिंग रेंज पर फायरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही सुबह 300 छात्र-छात्राओं ने योगा का अभ्यास किया। अमित कुमार त्रिपाठी डायरेक्टर जनरल एनसीसी द्वारा आवर्ती जन योजना के खातों के संचालन, बैंक लोन एवं बचत खातों के संचालन व मुद्रा का नियमितीकरण कैशलेस ट्रांजैक्शन लाभ के बारे में जानकारी दी गई।एनसीसी ऑफिसर सूबेदार मेजर उद्दीन अंसारी, सूबेदार दिन बहादुर, सूबेदार प्रेम किशोर, सूबेदार यशपाल, सत्य प्रकाश गोपाल थापा, सुरेंद्र कुमार, विशाल, अमृत व गुरुदेव आदि उपस्थित रहे ।