जौनपुर। भाजपा ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पद यात्रा निकाली। नगर विधानसभा के भंडारी वार्ड में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंहानिया के नेतृत्व में भ्रमण कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने मंडियाहूं पहुंचे और उनके साथ पदयात्रा की। भम्रण के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उधर पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में अबीरगढ़ से पद यात्रा कार्यकर्ताओं ने शुरू कर नगर भ्रमण किया।
नगर भम्रण के दौरान सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, कलबे हसन, अमूल्य श्रीवास्तव, संतोष मौर्या, ब्रजेश मौर्या, सुधांशु सिंह, सत्येन्द्र सिंह, किरन मिश्रा, पूनम विश्वकर्मा, गौतम गुप्ता, आलोक वैश्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बक्शा: विकास खंड के गौराकला, शेखपुर एवं गौराखुर्द गांव में ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को पदयात्रा कर योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर भ्रमण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्राथमिकता के आधार पर लोगों को जागरूक किया। पदयात्रा के दौरान प्रमुख सजल सिंह ने कहा कि भाजपा ने गरीबों किसानों के हित में काम करने हेतु पूरी तरह से कटिबद्ध है। इस मौके पर पंकज भान सिंह, विपिन पांडेय, अवनीश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सत्यम सिंह लालसाहब सहित आदि लोग मौजूद रहे।
मड़ियाहू: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पद यात्रा के पांचवें दिन मंडल बेलवा की पदयात्रा मे भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय शामिल हुए। यात्रा प्रमुख प्रवीण कुमार पांडेय ने केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का पत्रक देकर लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर अतुल कुमार पांडेय, प्रवीण कुमार चौहान, जय प्रकाश मिश्रा, संजय सरोज, धीरेन्द्र कुमार सिंह, अजीत पाठक, आदि लोग मौजूद रहे।
मछलीशहर: भारतीय जनता पार्टी मंडल मछलीशहर के कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा शिव मंदिर अमारा से प्रारंभ किया। यात्रा के दौरान गांवों में लोगों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजना और उपलब्धियों के बिषय मे पत्रक देकर बताया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि गांव गांव जायेंगे तथा लोगों में अलख जलाकर पुन: 2019 में मोदी जी को पीएम बनाएंगे। इस मौके पर गिरीश शुक्ला, संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, जयानंद चौबे, अशोक बिंद, रंजीत मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।