फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद हसन, कृषक और रामधारी पीजी कालेज अगले चक्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को अंतमहाविद्यालीय क्रिकेट पुरूष प्रतियोगिता के सातवें दिन पहला मैच कृषक महाविद्यालय कोइरियापार मऊ और पीजी कालेज गाजीपुर के बीच खेला गया। पीजी कालेज गाजीपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में पीजी कालेज गाजीपुऱ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 96 रन बनाए। जिसमें सौरभ खरवार ने 33 गेंद पर 24 रन एवं रोहित पांडेय ने 22 गेंद पर 20 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में कृषक महाविद्यालय मऊ की तरफ से अमलेश यादव ने 2 विकेट एवं गिलमान ने एक विकेट प्राप्त किया। निर्धारित 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृषक महाविद्यालय कोइरियापार मऊ की टीम ने 16.5 ओवर में बिना विकेट खोए प्राप्त कर लिया। जिसमें चन्दन साहनी ने 56 गेंद पर 59 रन एवं नितेश ने 37 गेंद पर 28 रन बनाए। कृषक महाविद्यालय मऊ की टीम ने 10 विकट से जीत दर्ज किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर जौनपुर में रामधारी चौहान महाविद्यालय बस्ती खिरिया मऊ और डीएवी कालेज आजमगढ़ के बीच खेला गया। रामधारी चौहान महाविद्यालय मऊ की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में 18.2 ओवर खेलकर डीएवी कालेज आजमगढ़ की टीम ने सभी विकेट खोकर 89 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें नीरज सिंह ने 17 गेंद पर 21 रन एवं यवन्त ने 18 गेंद पर 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में रामधारी चौहान महाविद्यालय मऊ की तरफ से राहुल ने 4, एवं रोहित रंजन ने 3 विकेट प्राप्त किया। निर्धारित 90 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रामधारी चौहान महाविद्यालय मऊ की टीम ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिया। हेमन्त सिंह ने 17 गेंद पर 21 रन एवं आकाश सिंह ने 14 गेंद पर 19 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में डीएवी कालेज आजमगढ़ की तरफ से यवन्त यादव ने 3 एवं सूरज यादव ने एक विकेट प्राप्त किया। रामधारी चौहान महाविद्यालय बस्ती खिरिया मऊ की टीम ने एक विकेट से मैच जीत लिया।
तीसरा मैच इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में राजीव गांधी महाविद्यालय आजमगढ़ और मो. हसन पीजी कालेज जौनपुर के बीच खेला गया। मो.हसन पीजी कालेज जौनपुर की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन का स्कोर खडा किया। जिसमें महेन्द्र चौरसिया ने 38 गेंद पर 49 रन एवं दीन दयाल ने 11 गेंद पर 16 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में राजीव गांधी महाविद्यालय आजमगढ़ की तरफ से आकाश पाण्डेय ने 3 विकेट प्राप्त किया। निर्धारित 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजीव गांधी महाविद्यालय आजमगढ़ की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में मो. हसन पीजी कालेज की तरफ से दिव्य प्रकाश ने 5 विकेट लिए। मो. हसन पीजी कालेज 38 रन से विजयी रहा। इस मौके पर डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. मनोज मिश्र, डा. आलोक कुमार सिंह, डा. प्रशांत कुमार राय, रजनीश सिंह, अशोक कुमार सिंह, मोहन चन्द्र पाण्डेय, डा. राजेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, विजय प्रकाश एवं भानू प्रताप उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में राजेश पटेल, प्रदीप पटेल ने निभाई। स्कोरर अश्वनी यादव एवं पवनेश यादव रहे। मुख्य रेफरी अलका सिंह चौहान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें