फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। हजरत इस्माइल शाह का सालाना उर्स बीती रात धूमधाम से मनाया गया। जिसके उपलक्ष्य में जलसा-ए-सीरतुन्नबी व नातिया मुशायरे का आयोजन हुआ। अराकीन कमेटी हजरत इस्माइल शाह के बैनर तले आयोजित यह आयोजन सब्जी बाजार में स्थित बाबा के मजार पर हुआ। सर्वप्रथम सुबह कुरानखानी हुई जिसके बाद शाम को चादरपोशी व गुलपोशी हुई। तत्पश्चात मौलाना की तकरीर हुई जहां उपस्थित सभी लोगों ने बाबा के मजार पर मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। समाजसेवी शराफतुल्लाह खां व मो. शफीक अंसारी की याद में आयोजित नातिया मुशायरा की की अध्यक्षता पूर्व विधायक अफजाल अहमद व संचालन शाहिद मुबारकपुरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने व सम्पन्न कराने में कारी दिलशाद, मो. हनीफ, अब्दुल वाहिद, अब्दुल अंसारी, असद आजमी, अब्दुल हक्कानी, शादाब आजमी, सन्दल जलालपुरी, गुलाब नबी, अकरम जौनपुरी, नूरो कमरे शहबान, जमशेद अख्तर, अकील रहमान, डा. जावेद, मो. हसीन, सूफियान कुरैशी, तौकीर अहमद, समूह सम्पादक रामजी जायसवाल, सहित तमाम लोगों का योगदान सराहनीय रहा। महासचिव हबीब रहमान ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें